लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय पाबंदियों का उल्लंघन करना स्वीकार किया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:20 IST

Open in App

लंदन, 25 जून (एपी) ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पाबंदियों का उल्लंघन करने के लिए माफी मांगी, जब एक अखबार ने उनकी एक महिला को गले लगाने की तस्वीरें प्रकाशित की जिसके साथ उनका कथित रूप से प्रेम संबंध है।

हैनकॉक उन सरकारी अधिकारियों में सबसे नये हैं जिनके खिलाफ कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गई पाबंदियों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है।

‘सन’ अखबार ने स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यालय में हैनकॉक और एक वरिष्ठ सहयोगी को गले मिलती तस्वीरें प्रकाशित की हैं। उसने कहा कि सीसीटीवी तस्वीरें लॉकडाउन नियमों में ढील दिये जाने से 11 दिन पहले 6 मई को ली गई थीं।

हैनकॉक ने एक बयान में कहा कि ‘‘मैं स्वीकार करता हूं कि मैंने इन परिस्थितियों में सामाजिक दूरी नियमों का उल्लंघन किया है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘मैंने लोगों को निराश किया है और मुझे बहुत खेद है। मैं देश को इस महामारी से बाहर निकालने के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित किये हुए हूं और इस व्यक्तिगत मामले पर अपने परिवार के लिए गोपनीयता के लिए आभारी रहूंगा।’’

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हैनकॉक के समर्थन में खड़े हैं लेकिन मुख्य विपक्षी दल लेबर पार्टी ने कहा कि उन्हें सामाजिक दूरी नियमों का उल्लंधन करने के लिए पद से हटा दिया जाना चाहिए।

लेबर पार्टी की अध्यक्ष एनेलिस डोड्स ने कहा, ‘‘अगर मैट हैनकॉक का अपने कार्यालय में एक सलाहकार के साथ गुप्त रूप से संबंध रहा है जिसे उन्होंने करदाता-वित्त पोषित भूमिका के लिए व्यक्तिगत रूप से नियुक्त किया है तो यह सत्ता का एक ज़बरदस्त दुरुपयोग है। बोरिस जॉनसन को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।’’

जॉनसन के प्रवक्ता जेमी डेविस ने कहा कि प्रधानमंत्री को हैनकॉक पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री की माफी स्वीकार कर ली है और इस मामले समाप्त मानते हैं। वह और बाकी सरकार महामारी से निपटने के लिए ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी।’’

डेविस ने कहा, ‘‘नियुक्ति में सभी सही प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?