लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते ब्रिटेन के स्वास्थ्य प्रमुखों ने सख्त नियमों की वकालत की

By भाषा | Updated: October 20, 2021 16:51 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 20 अक्टूबर ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना 40,000 से अधिक मामले सामने आने के मद्देनजर देश की स्वास्थ्य सेवा से जुड़े प्रमुखों ने सरकार से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने जैसे सख्त कोविड-19 रोकथाम नियमों को लागू करने का अनुरोध किया है।

ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के सदस्य निकाय ''एनएचएस संघ''

ने कहा कि सर्दी में मौसमी फ्लू और अन्य बीमारियों के चलते पहले ही स्वास्थ्य सेवा पर अधिक बोझ रहता है, ऐसे में सर्दियों के दौरान वायरस के कारण बढ़ने वाली समस्या से निपटने के लिए ''प्लान बी प्लस'' या अन्य तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

ब्रिटेन में मंगलवार को संक्रमण के 43,738 मामले दर्ज किए गए जबकि वायरस के कारण 223 मरीजों की मौत हो गई जोकि मार्च के बाद से एक दिन में वायरस के चलते जान गंवाने वालों की सबसे अधिक संख्या है।

एनएचएस संघ के मुख्य कार्यकारी मैथ्यू टेलर ने कहा, '' यह सरकार के लिए अपनी रणनीति के प्लान बी को बिना देर किए लागू करने का समय है क्योंकि बिना पूर्व तैयारी के हमें सर्दियों के दौरान संकट का सामना करना पड़ सकता हैं। साथ ही, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े प्रमुख लोगों को यह समझने की जरूरत है कि अगर ये उपाय अपर्याप्त हैं तो 'प्लान सी' क्या होगा?''

उन्होंने कहा, '' जनता के लिए भी एक साथ आने और एनएचएस के लिए अतिरिक्त समर्थन दिखाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें वे खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखेंगे ताकि इस समय में जरूरतमंद लोगों को विस्तारित अग्रिम मोर्चा सेवाओं का लाभ दिया जा सके। सरकार को कोविड संक्रमण के बेहद तेजी से बढ़ने और एनएचएस सेवाओं पर इसके दबाव का इंतजार नहीं करना चाहिए और खतरे की घंटी बजने से पहले सतर्क हो जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक