लाइव न्यूज़ :

विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटेन ने 'सर्वोत्तम आश्वासन' दिया: श्रृंगला

By भाषा | Updated: July 24, 2021 23:37 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 24 जुलाई विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को कहा कि आर्थिक अपराधों को लेकर वांछित कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ भारत ने एक मजबूत मामला बनाया है और ब्रिटेन के अधिकारियों ने उसके प्रत्यर्पण के संबंध में सर्वोत्तम आश्वासन दिया है।

कर्ज नहीं चुकाने से जुड़े धोखाधड़ी एवं धनशोधन मामले के आरोपों का सामना करने के लिए माल्या को भारत प्रत्यर्पित किया जाना है।

विदेश सचिव, ब्रिटेन-भारत करीबी संबंधों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के बीच ‘‘रोडमैप 2030’’ पर सहमति का जायजा लेने शुक्रवार को दो दिनों के दौरे पर यहां पहुंचे। श्रृंगला ने विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) के अधिकारियों के साथ बैठक की और इस दौरान भारत में वांछित आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण के मुद्दे भी उठाए गए।

विदेश सचिव ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण में देरी से जुड़े सवाल पर संवाददाताओं से कहा, '' हमें बताया गया कि इस बारे में प्रक्रिया जारी है और ब्रिटिश पक्ष उसके (माल्या) के प्रत्यर्पण को लेकर कार्य कर रहा है। हमें पास इस बात को लेकर संशय करने का कोई कारण नहीं है कि भारत में आर्थिक अपराधों में वांछित इस व्यक्ति के पास भारत में काफी धन है जिसे उसे देश को लौटाना होगा। हमने अपना सबसे मजबूत मामला बनाया है और उन्होंने अपना सर्वोत्तम आश्वासन दिया है।''

वहीं, ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमार ने कहा कि लंदन स्थित भारतीय मिशन इस मुद्दे को लेकर यहां लगातार दबाव बनाए हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी