लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन सरकार से उइगुर पर अत्याचरों के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराने का अनुरोध

By भाषा | Updated: July 8, 2021 12:30 IST

Open in App

लंदन, आठ जुलाई (एपी) ब्रिटिश सरकार को बीजिंग में 2022 के शीतकालीन ओलंपिक खेलों का राजनीतिक बहिष्कार करने का समर्थन करना चाहिए ताकि चीनी सरकार पर उत्तरपश्चिमी शिनजियांग प्रांत में उइगुर मुसलमानों तथा अन्य जातीय समूहों के ‘‘नरसंहार’’ को लेकर दबाव बनाया जा सकें। सांसदों के एक प्रभावशाली समूह ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

कंजर्वेटिव सांसद टॉम टगेंधाट के नेतृत्व वाली विदेश मामलों की समिति ने एक रिपोर्ट में कहा कि शिनजियांग में हो रहे ‘‘अत्याचार गहन तात्कालिकता के अंतरराष्ट्रीय संकट को दिखाते हैं जिससे किसी भी सभ्य सरकार के लिए इससे मुंह मोड़ना नितांत अनुचित है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कंजर्वेटिव सरकार को ‘‘उत्तर पश्चिम चीन में उइगुर तथा अन्य मुस्लिम और जातीय तुर्की भाषा समूह से जुड़े अल्पसंख्यकों के खिलाफ बीजिंग की नीतियों को नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध घोषित करने के ब्रिटिश सांसदों के अप्रैल में लिए फैसले का समर्थन करना चाहिए तथा इसके लिए चीनी सरकार को जिम्मेदार ठहराना चाहिए।’’

कई अन्य सिफारिशों के साथ ही ब्रिटिश सांसदों की समिति ने कहा कि सरकार को ओलंपिक खेलों में भाग नहीं लेना चाहिए जो फरवरी 2022 में होने हैं और ‘‘अन्य लोगों से भी ऐसा ना करने का अनुरोध करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला