लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की सरकार ने क्रिसमस से पहले नयी पाबंदियां लगाने से किया इनकार

By भाषा | Updated: December 23, 2021 18:46 IST

Open in App

लंदन,23 दिसंबर (एपी) ब्रिटेन की सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह क्रिसमस तक कोविड-19 से जुड़ी नयी पाबंदियां नहीं लगाएगी और ओमीक्रोन स्वरूप की गंभीरता पर शुरूआती अध्ययनों को उत्साहजनक बताया।

स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि अध्ययनों से पता चलता है कि कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप की तुलना में ओमीक्रोन से संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती होने की कम संभावना है जो कि एक उत्साजनक खबर है। लेकिन उन्होंने कहा कि अब तक यह बहुत स्पष्ट नहीं है कि यह खतरा कितना घटा है।

ब्रिटिश स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी बृहस्पतिवार देर शाम ओमीक्रोन पर नये आंकड़े प्रकाशित करने वाली है।

यह इंपीरियल कॉलेज लंदन और स्कॉटिश अनुसंधानकर्ताओं के अध्ययन पर आधारित है। इन दो अध्ययनों में यह पाया गया था कि ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत डेल्टा स्वरूप के मरीजों की तुलना में 20 से 68 प्रतिशत के बीच है।

दक्षिण अफ्रीका के आंकड़ों में भी यह पाया गया है कि ओमीक्रोन वहां काफी हल्की बीमारी वाला हो सकता है।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने में अब ओमीक्रोन प्रबल है। देश में कोविड-19 के मामले एक हफ्ते में करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ गये।

जाविद ने कहा, ‘‘सावधान रहने के बावजूद, जैसा कि हम सभी हैं, लोगों को अपने परिवार और मित्रों के साथ क्रिसमस का आनंद लेना चाहिए-बेशक सावधान रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला