लाइव न्यूज़ :

बुजुर्गों की देखभाल का खर्च कामकाजी वर्ग पर डाल सकती है ब्रिटेन की सरकार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 16:14 IST

Open in App

लंदन, सात सितंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन देश की बढ़ती बुजुर्ग आबादी की दीर्घकालिक देखभाल पर आने वाले और तेजी से बढ़ते खर्च को रोकने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें इसके लिए एक अन्य चुनावी वादा यानी कर नहीं बढ़ाने के वादे को तोड़ना होगा।

जॉनसन संसद को बताएंगे कि उनकी कंजर्वेटिव सरकार लाखों बुजुर्ग लोगों की देखभाल पर आने वाले खर्च के लिए अरबों डॉलर कहां से जुटाएगी। अभी यह भार उन लोगों पर ही पड़ता है और इसके लिए उन्हें अपनी बचत खर्च करनी पड़ती है या घर तक बेचने पड़ते हैं। सरकार के मुताबिक अभी हर सात में से एक व्यक्ति को देखभाल के लिए 1,38,000 डॉलर खर्च करने पड़ते हैं। दूसरी ओर गरीब बुजुर्गों की देखभाल पर होने वाला खर्च स्थानीय अधिकारियों को वहन करना पड़ता है।

जॉनसन ने अपनी योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। मंगलवार सुबह को मंत्रिमंडल को इस बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद वह हाउस ऑफ कॉमन्स में वक्तव्य देंगे।

ऐसा अनुमान है कि वह राष्ट्रीय बीमा भुगतान में वृद्धि की घोषणा कर सकते हैं। यह भुगतान कामकाजी आयुवर्ग वाले लोग करते हैं। इससे जॉनसन का वह वादा टूट जाएगा जो उन्होंने 2019 में चुनावी मंच से किया था और कहा था कि वह व्यक्तिगत कर नहीं बढ़ाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा