लाइव न्यूज़ :

गैस स्टेशनों पर गैस की कमी से निपटने में सहायता के लिए सेना बुला सकती है ब्रिटेन की सरकार

By भाषा | Updated: September 27, 2021 16:55 IST

Open in App

लंदन, 27 सितंबर (एपी) ब्रिटेन में गैस स्टेशनों पर सोमवार को चौथे दिन भी कारों की लंबी कतारें लगी रहीं और ट्रक चालकों की कमी के कारण आपूर्ति में आ रही बाधा को दूर करने के लिए सरकार सेना बुलाने पर विचार कर रही है।

पेट्रोल रिटेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रायन मैडरसन ने कहा कि टैंकर चलाने के लिए सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया था। हालांकि सरकार का कहना है कि ‘‘फिलहाल उसने सेना तैनात करने’’ की योजना नहीं बनाई है।

करीब 5500 स्वतंत्र गैस स्टेशनों एवं पेट्रोल पंपों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन ने रविवार को कहा कि इसके करीब दो-तिहाई सदस्यों ने बताया कि उनके यहां ईंधन की कमी है, क्योंकि चालकों की कमी के कारण लोग डरकर ज्यादा पेट्रोल इकट्ठा कर रहे हैं।

लंदन में बिजली मिस्त्री रोलैंड मैककिबीन ने कहा कि उन्हें गैस नहीं मिल रही है इसलिए वह काम पर नहीं जा पा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘काम पर जाने के लिए मुझे गाड़ी में ईंधन भरवाने की जरूरत होती है और ईंधन नहीं होने का मतलब है कि मैं गाड़ी नहीं चला सकता हूं और काम पर नहीं जा सकता हूं। इसलिए जिन लोगों ने डरकर ईंधन की खरीदारी की है उनके कारण मेरी आय खत्म हो गई है और उन्होंने मेरी पत्नी और पांच वर्षीय बेटे का भोजन छीन लिया है, क्योंकि दुर्भाग्य से मैं लोगों के घरों में बिजली का काम नहीं कर पा रहा हूं।’’

परिवहन उद्योग का कहना है कि ब्रिटेन में करीब एक लाख ट्रक चालकों की कमी है, जो कई कारणों से है। इन कारणों में कोरोना वायरस महामारी, चालकों की बढ़ती उम्र और पिछले वर्ष यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के हटने के कारण विदेशी चालकों का देश से बाहर चले जाना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला