लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन सरकार में शरणार्थियों के लिए दया भावना नहीं: नोबेल साहित्य विजेता गुरनाह

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:56 IST

Open in App

लंदन, आठ अक्टूबर (एपी) साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता अब्दुलरजाक गुरनाह ने शुक्रवार को ब्रिटेन समेत उन सरकारों की आलोचना की जो प्रवासियों को खतरा मानते हैं और उनके प्रति दया भावना नहीं रखते हैं।

गुरनाह जांजीबार द्वीप (अब तंजानिया का हिस्सा) में पले-बढ़े और 1960 के दशक में शरणार्थी के रूप में इंग्लैंड पहुंचे थे। उन्होंने ‘मेमोरी ऑफ डिपार्चर’, ‘पिलग्रिम्स वे’, ‘आफ्टरलाइव्स’ और ‘पैराडाइज’ समेत 10 उपन्यासों में अपने अनुभवों को समेटा है।

साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा करते हुए बृहस्पतिवार को स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि ‘‘उपनिवेशवाद के प्रभावों को बिना समझौता किये और करुणा के साथ समझने’’ में गुरनाह के योगदान के लिए उन्हें पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार को जीतने वाले गुरनाह अफ्रीका में पैदा हुए छठे व्यक्ति हैं।

गुरनाह (72) ने कहा कि पलायन ‘‘सिर्फ मेरी कहानी नहीं है... यह हमारे समय की परिघटना है।’’ उपन्यासकार ने कहा कि अपनी मातृभूमि छोड़ने के बाद के दशकों में प्रवासियों की परेशानी कम नहीं होती है।

पुरस्कार जीतने के एक दिन बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा लग सकता है कि चीजें आगे बढ़ गई हैं, लेकिन एक बार फिर आप प्रवासियों को आते देखते हैं। अखबारों में वही पुरानी कड़वी चीजें, बदसलूकी, सरकार की ओर से करुणा की कमी देखने को मिलती है।’’

गुरनाह ने कहा कि ब्रिटेन दशकों से नस्लवाद के बारे में अधिक जागरूक हो गया है और उसने अपने शाही अतीत की चर्चा ‘‘तेज’’ की है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन संस्थाएं, उतनी ही मतलबी हैं, उतनी ही सत्तावादी हैं जितनी वे (पहले) थीं।’’

ब्रिटिश नागरिकता रखने वाले और हाल में केंट विश्वविद्यालय से साहित्य के प्रोफेसर के रूप में सेवानिवृत्त हुए गुरनाह ने सरकारों से प्रवासियों को समस्या के रूप में देखना बंद करने का आग्रह किया। गुरनाह ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि वे अनुपयोगी हैं। वे (प्रवासी) युवा हैं, ऊर्जावान हैं और उनमें काफी संभावनाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना