लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में दुकानों, सुपरमार्केट में अब मास्क लगाना होगा अनिवार्य, कोरोना संकट के बीच सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश

By भाषा | Updated: July 24, 2020 11:51 IST

ब्रिटेन सरकार ने गाइडलाइन जारी किया है, इंग्लैंड में दुकानों, सुपरमार्केट, इनडोर शॉपिंग सेंटर और स्टेशन तथा हवाई अड्डों में शुक्रवार से मास्क लगाना अनिवार्य होगा।खाद्य पदार्थ खरीदते समय और कैफे या दुकानों से सामान लेते समय भी इन्हें लगाना अनिवार्य होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे ब्रिटेन में इंग्लैंड में दुकानों, सुपरमार्केट, इनडोर शॉपिंग सेंटर और स्टेशन तथा हवाई अड्डों में शुक्रवार से मास्क लगाना अनिवार्य होगा।खाद्य पदार्थ खरीदते समय और कैफे या दुकानों से सामान लेते समय भी इन्हें लगाना अनिवार्य होगा।

 लंदन:ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार इंग्लैंड में दुकानों, सुपरमार्केट, इनडोर शॉपिंग सेंटर और स्टेशन तथा हवाई अड्डों में शुक्रवार से मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कोविड-19 से निपटने के लिए लगाई गई पाबंदियों में और ढील देने के साथ ही जारी किए नए दिशा-निर्देशों के तहत लोगों का मास्क लगाना, स्कार्फ या बन्डाना से मुंह और नाक ढकना अनिवार्य होगा। खाद्य पदार्थ खरीदते समय और कैफे या दुकानों से सामान लेते समय भी इन्हें लगाना अनिवार्य होगा।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल विभाग (डीएचएससी) ने कहा, ‘‘ अगर आप किसी ऐसी जगह पर हैं, जहां बैठकर खाने की व्यवस्था है तो आप खाने या पीने के लिए मास्क उतार सकते हैं।’’ उसने कहा कि 11 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए, दिव्यांग तथा सांस लेने में परेशानी या कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर भी मास्क लगाना अनिवार्य नहीं होगा।

डीएचएससी ने कहा कि ऐसे सबूत मिले हैं, जिनमें मास्क लगाने से संक्रमण फैलने का खतरा कम होने की बात सामने आई है। खासकर ऐसे मामलों में जहां लोगों में वायरस के लक्षण दिखाई नहीं देते। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा, ‘‘ पाबंदियों में अब और ढील देने के मद्देनजर, जरूरी है कि हम सुरक्षित खरीदारी करें, दिशा-निर्देशों का पालन कर वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी भूमिका निभाएं।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला