लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के विदेश मंत्री करीबी संबंधों के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया के दौरे पर

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:53 IST

Open in App

बैंकॉक, 21 जून (एपी) ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब सोमवार से दक्षिण-पूर्व एशिया में तीन देशों का दौरा करेंगे। उनकी यह यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि यूरोपीय संघ (ईयू) से बाहर होने के बाद ब्रिटेन क्षेत्र के देशों के साथ करीबी और कारोबारी संबंधों पर जोर दे रहा है।

राब के वियतनाम, कंबोडिया और सिंगापुर के दौरे के पहले ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया के साथ मुक्त व्यापार समझौते के विस्तृत खाके की घोषणा की थी। ईयू से निकलने के बाद किसी देश के साथ इस तरह का ब्रिटेन का यह पहला समझौता है। इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलने की संभावना है और ब्रिटेन सरकार ने कहा कि उसे आशा है कि इससे क्षेत्रीय व्यापार समझौते से भी जुड़ने में मदद मिलेगी तथा एशिया प्रशांत क्षेत्र में व्यापार के रास्ते खुलेंगे।

हाल में ब्रिटेन सरकार की रक्षा और विदेश नीति की समीक्षा में सिफारिश की गयी थी कि दुनिया में चीन के बढ़ते वर्चस्व के मद्देनजर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ब्रिटेन का झुकाव बढ़ना चाहिए। राब ने कहा है कि नीतिगत बदलाव के तहत क्षेत्र के साझा रणनीतिक हित पर जोर दिया जाना भी शामिल है, जिसमें समुद्री सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे भी शामिल हैं।

राब सोमवार को वियतनाम पहुंचने के बाद मंगलवार को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। राब बुधवार को कंबोडिया और बृहस्पतिवार को सिंगापुर की यात्रा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला