लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मरीज के संपर्क में आने के बाद पृथक-वास में गए ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब

By भाषा | Updated: November 6, 2020 16:39 IST

Open in App

लंदन, छह नवंबर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब कोविड-19 के एक मरीज के संपर्क में आने के बाद स्व पृथक-वास में चले गए हैं।

विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार, कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री दो सप्ताह के लिए पृथक-वास में रहेंगे लेकिन इस दौरान वह सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को पालन करते हुए काम करते रहेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री को आज सूचना मिली है कि वह हाल में एक व्यक्ति के संपर्क में थे, जिसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सरकार के नियमों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के दिशा-निर्देशों के अनुरुप विदेश मंत्री तत्काल तय समय सीमा के लिए स्व पृथक-वास में चले गए हैं। इस दौरान वह काम करते रहेंगे।’’

राब जिस व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, उसकी पहचान अज्ञात है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह कोई मंत्री, सांसद या सरकार के अधिकारी हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल