लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के वित्त मंत्री ने युवा कर्मचारियों को दफ्तरों से काम करने का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:11 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, तीन अगस्त ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनाक ने युवाओं को सलाह दी है कि वे दफ्तर जाएं और वहां से कामकाज करें, क्योंकि कोविड-19 लॉकडाउन के चलते घर से काम करने संबंधी दिशानिर्देशों को सरकार ने पिछले महीने वापस ले लिया।

लिंक्डइन न्यूज को दिये साक्षात्कार में भारतीय मूल के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुनाक ने करियर की शुरुआत में निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स के साथ काम को याद करते हुए कहा कि उन्हें कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों के साथ काम करने का लाभ मिला।

सुनाक ने कहा कि सरकार चाहती है कि इस गर्मी में धीरे-धीरे लोग दफ्तरों में काम करने आएं।

वित्त मंत्री ने साक्षात्कार में कहा, ''मैं पहले भी युवा कर्मियों से कह चुका हूं कि दफ्तर से काम करने के काफी फायदे हैं। जब मैनें करियर की शुरुआत की तो मुझे भी इसका काफी लाभ मिला।''

उन्होंने कहा, ''पहली नौकरी के दौरान मुझे जो सहकर्मी मिले, मैं अब भी उनसे बात करता हूं। रास्ते अलग होने के बावजूद वे मेरे करियर में सदैव मेरे मददगार रहे हैं।''

वित्त मंत्री ने कहा, ''मुझे विश्वास है कि आर्थिक गतिविधियां खुलने के साथ-साथ लोगों की भर्ती की प्रक्रिया भी तेज होगी और अधिकतर लोग काम पर वापस लौट आएंगे। लेकिन सभी को यह मौका नहीं मिल पाएगा... मैंने शुरुआत में कहा था कि मैं हर किसी की नौकरी नहीं बचा सकता। मुझे नहीं लगता कि कोई भी वित्त मंत्री ऐसा कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा