लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन : लंदन में पर्यावरण, कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 38 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 4, 2021 20:36 IST

Open in App

लंदन, चार अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सोमवार को पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने कई जगह प्रदर्शन किया और भीड़भाड़ वाले प्रमुख मार्गों को अवरुद्ध कर दिया, इसके कारण कई जगह यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने 38 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने ब्रिटिश सरकार से एक दशक के भीतर सभी घरों को जीवाश्म ईंधन से मुक्त कराने की मांग की है।

इंसुलेट ब्रिटेन नामक संस्था बीते कई हफ्तों से राजधानी लंदन में विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रही है। इन प्रदर्शनों में राजधानी की कई प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध किया गया है ।

संस्था ने कहा कि 50 लोगों ने लंदन में चार प्रमुख मार्गों को अवरुद्ध कर दिया था, जिसमें ब्लैकवॉल टनल भी शामिल है, जो पूर्वी लंदन में टेम्स नदी के प्रमुख मार्गों में से एक है। दक्षिण लंदन में वैंड्सवर्थ ब्रिज, पश्चिम लंदन में हैंगर लेन और राजधानी के उत्तर में अर्नोस ग्रोव को भी अवरुद्ध किया गया।

लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि राजमार्ग को बाधित करने और सार्वजनिक उपद्रव करने की साजिश रचने के मामले में 38 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला