लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने कुछ और देशों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:31 IST

Open in App

लंदन, आठ अक्टूबर ब्रिटेन सरकार ने शुक्रवार को 51 और देशों तथा क्षेत्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी।

ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने कहा है कि बदलाव का मतलब है कि यात्रा बीमा के साथ व्यापक सुगमता के साथ कुछ और गंतव्यों तक लोग यात्रा कर सकेंगे। ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रूस ने कहा, ‘‘इस अद्यतन परामर्श से विदेशों की यात्रा आसान होगी। कारोबार, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, परिवार और दोस्त फिर से मिल पाएंगे। मुझे खुशी है कि यात्रा को सुरक्षित रूप से फिर से खोलना लोगों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभाने और दुनिया भर में अधिक गंतव्यों की यात्रा करने की अनुमति देता है।’’

शुक्रवार की घोषणा के पहले ब्रिटेन सरकार ने इस सप्ताह अंतरराष्ट्रीय यात्रा संबंधी कई घोषणाएं की थी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीका ले चुके भारतीयों को भी देश की यात्रा के लिए योग्य सूची में शामिल किया गया।

पर्यटन विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘11 अक्टूबर को चार बजे से ब्राजील, घाना, हांगकांग, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और तुर्की समेत 37 और देशों तथा क्षेत्रों में योग्य टीका ले चुके यात्रियों को ब्रिटेन के निवासियों की तरह ही टीकाकृत माना जाएगा जबतक कि इंग्लैंड में आगमन के 10 दिन पहले उन्होंने ‘रेडलिस्ट’ वाले देशों या क्षेत्रों की यात्राएं ना की हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना