लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने बहुस्वरूप कोविड टीका बूस्टर का परीक्षण शुरू किया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:00 IST

Open in App

लंदन, 21 सितंबर ब्रिटेन ने 60 साल से अधिक आयु के लोगों के बीच बहुस्वरूपीय कोविड-19 टीका बूस्टर के पहले चरण का परीक्षण शुरू किया है।

अमेरिकी दवा कंपनी ग्रिटस्टोन ने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय और मैनचेस्टर विश्वविद्यालय एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से जीआरटी-आर910 से जुड़े इस परीक्षण को शुरू किया है। यह पहली पीढ़ी कोविड-19 टीकों की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बढ़ावा देने के लिए दवा की क्षमता का पता लगाएगा।

नार्थ मैनचेस्टर जनरल अस्पताल के प्रोफेसर व अध्ययन के मुख्य अनुसंधानकर्ता एंड्रयू उस्तियानोव्स्की ने कहा, "हमें लगता है कि जीआरटी-आर910 बूस्टर टीकाकरण के रूप में मजबूत, टिकाऊ तथा व्यापक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया प्राप्त करेगा, जो संवेदनशील बुजुर्ग आबादी की सुरक्षा में महत्वपूर्ण है, ऐसे लोगों को अस्पताल में भर्ती किए जाने की अधिक नौबत आती है...।’’

उन्होंने कहा, "अब हमें मालूम है कि पहली पीढ़ी के टीकों की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया कम हो सकती है, विशेष कर वृद्ध लोगों में। उभर रहे नए स्वरूपों के प्रसार के साथ कोविड-19 को दूर रखने के लिए लगातार सतर्कता की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी