लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में कोरोना के उपचार के लिए ‘मर्क’ की गोली के उपयोग को मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: November 4, 2021 17:01 IST

Open in App

लंदन, चार नवंबर (एपी) ब्रिटेन ने कोविड-19 के सफल उपचार में मददगार मानी जा रही विश्व की पहली एंटीवायरल गोली के सशर्त उपयोग को मंजूरी दी है।

ब्रिटेन पहला देश है जिसने इस गोली से उपचार को उपयुक्त माना है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह गोली कितनी जल्द उपलब्ध होगी।

अट्ठारह साल और इससे अधिक उम्र के कोरोना संक्रमित ऐसे लोगों को इस गोली के उपयोग करने की मंजूरी दी गई है जिनमें कम से कम एक ऐसा कोई कारक नजर आ रहा है जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है।

इस दवा का नाम ‘मोल्नुपिराविर’ है। कोविड के हल्के-फुल्के संक्रमण वाले व्यक्तियों को यह गोली दिन में दो बार लेनी पड़ेगी।

यह एंटीवायरल गोली कोरोना के लक्षणों को कम कर देती है और तेजी से स्वस्थ होने में मदद करती है। अस्पतालों पर बोझ कम करने तथा गरीब देशों में संक्रमण पर अंकुश लगाने में यह मददगार हो सकती है।

इस गोली से महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए जरूरी दो तरीकों औषधि और रोकथाम में मददगार होगी।

अमेरिका, यूरोप और कुछ अन्य देशों में संबंधित नियामक इस दवा की समीक्षा कर रहे हैं। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पिछले महीने कहा था कि वह इस गोली की सुरक्षा और असर के बारे में पता करने के लिए नवंबर के आखिर में एक पैनल की बैठक बुलाएगा।

औषधि निर्माता कंपनी ‘मर्क’ ने इस दवा को विकसित किया है।

अक्टूबर में ब्रिटिश अधिकारियों ने घोषणा की थी कि ‘मोल्नुपिराविर’ की 480,000 खुराक हासिल की है और इन सर्दियों में इनसे हजारो लोगों के उपचार में मदद मिलने की उम्मीद है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावीद ने कहा, ‘‘यह हमारे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि ब्रिटेन दुनिया का पहला देश है जिसने ऐसे एंटीवायरस को मंजूरी दी है जिसे घर पर ही कोविड के उपचार के लिए लिया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला