लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की एजेंसी डचेस ऑफ ससेक्स व उनके परिवार की तस्वीर नहीं लेने पर सहमत हुई

By भाषा | Updated: December 19, 2020 00:24 IST

Open in App

लंदन, 18 दिसंबर (एपी) लंदन के उच्च न्यायालय को शुक्रवार को एक सुनवाई में यह बताया गया कि एक समाचार और फोटोग्राफी एजेंसी ने ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स और उनके बेटे आर्ची की तस्वीरें नहीं लेने पर सहमति जताई है।

यह समझौता मेगन मार्कल और ब्रिटेन की कंपनी ‘स्प्लैश न्यूज एंड पिक्चर एजेंसी’ के बीच एक मामले में हुए एक करार का हिस्सा है, जो उन्होंने जनवरी में कैनेडियन के एक पार्क में ली गईं उनके और उनके बेटे की तस्वीरों को लेकर मार्च में दायर किया था।

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी के कानूनी प्रतिनिधि शीलिंग्स के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि गैरकानूनी, आक्रामक और दखल देने वाले पपराजी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह दंपति इन मामलों को गंभीरता से लेता है, जैसा कि कोई भी परिवार करेगा।

प्रवक्ता ने कहा कि स्प्लैश यूके की एक सहयोगी कंपनी स्प्लैश यूएस के खिलाफ इसी तरह का मामला ब्रिटिश अदालत में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को घोषित समझौते के तहत, स्प्लैश यूके ने भविष्य में ड्यूक, डचेस या उनके बेटे की तस्वीर नहीं लेने का वादा किया है।

एक अलग गोपनीयता के मामले में, मेगन अपने एक निजी पत्र के प्रकाशन को लेकर ‘एसोसिएटेड न्यूजपेपर्स’, ‘द मेल ऑन संडे’ और ‘मेलऑनलाइन’ के प्रकाशकों पर मुकदमा कर रही हैं।

डचेस ने यह पत्र अपने पिता थॉमस मार्कल को लिखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल