लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने जुलाई के अंत तक सभी वयस्कों को कोविड-19 का टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया

By भाषा | Updated: July 18, 2021 18:41 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 18 जुलाई ब्रिटेन सरकार ने रविवार को घोषणा की कि उसने देश के सभी वयस्कों को जुलाई के अंत तक कोविड-19 टीका लगाने का लक्ष्य तय समय से पहले हासिल कर लिया।

स्वास्थ्य एवं सामाजिक देखभाल विभाग (डीएचएससी) ने कहा कि ब्रिटेन में कोविड टीकों की अब तक कुल 81,959,398 खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें से 46,227,101 (87.8 प्रतिशत) लोगों के पहली जबकि 35,732,297 (67.8) प्रतिशत को दूसरी खुराक दी गई है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 19 जुलाई तक ब्रिटेन में सभी वयस्कों को एक टीका लगाने और हर तीन में से दो वयस्कों को दोनों खुराकें देने का लक्ष्य निर्धारित किया था। डीएचएससी ने कहा कि दोनों लक्ष्य सोमवार को हासिल कर लिए गए हैं।

जॉनसन ने कहा, "टीकाकरण शुरू होने के बमुश्किल आठ महीने बाद, इन लक्ष्यों तक पहुंचना एक और असाधारण उपलब्धि है।''

उन्होंने कहा, ''आगे आने वाले सभी लोगों का फिर से धन्यवाद। उन लोगों का भी आभार जिन्होंने टीका लगवाने में दूसरों की मदद की है। आपके कारण हम अगले सप्ताह पाबंदियों में सावधानी से ढील देने और सामान्य जीवन की ओर लौटने में सक्षम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें