लाइव न्यूज़ :

चीन में उइगर पर अत्याचारः कार्यकर्ताओं का दावा : 10 लाख से अधिक लोग हिरासत में, मनावता शर्मसार

By भाषा | Updated: November 13, 2019 10:45 IST

चीन के मुस्लिम क्षेत्र शिनजियांग के लिए आजादी की मांग कर रहे वाशिंगटन स्थित समूह ‘द ईस्ट तुर्किस्तान नेशनल अवेकनिंग मूवमेंट’ ने 182 संदिग्ध ‘‘हिरासत शिविरों’’ के बारे में संकेत दिए हैं जहां उइगरों पर अपनी संस्कृति छोड़ने के लिए कथित तौर पर दबाव बनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘हम चिंतित हैं कि ऐसे और केंद्र हो सकते हैं जिनकी हम पहचान नहीं कर पाए।’’एंडर्स कोर ने बताया कि करीब 40 प्रतिशत स्थानों के बारे में पहले कुछ नहीं बताया गया।

उइगर कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने जातीय समूह को हिरासत में लेने के लिए चीन द्वारा चलाए जा रहे करीब 500 शिविर और जेल देखे हैं।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि चीन में हिरासत में रह रहे लोगों की संख्या 10 लाख बताई जाती है लेकिन यह आंकड़ा कहीं ज्यादा हो सकता है। चीन के मुस्लिम क्षेत्र शिनजियांग के लिए आजादी की मांग कर रहे वाशिंगटन स्थित समूह ‘द ईस्ट तुर्किस्तान नेशनल अवेकनिंग मूवमेंट’ ने 182 संदिग्ध ‘‘हिरासत शिविरों’’ के बारे में संकेत दिए हैं जहां उइगरों पर अपनी संस्कृति छोड़ने के लिए कथित तौर पर दबाव बनाया गया।

गूगल अर्थ पर उपलब्ध ताजा तस्वीरों का आकलन करने के बाद समूह ने कहा कि मंगलवार को उसने 209 संदिग्ध जेल और 74 संदिग्ध श्रम शिविर देखे जिनके संबंध में वह बाद में जानकारियां साझा करेगा। मूवमेंट के अभियान निदेशक कायले ओल्बर्ट ने कहा, ‘‘बड़े हिस्से में पहले इनकी पहचान नहीं की गयी इसलिए हम कहीं अधिक संख्या में लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात कह सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम चिंतित हैं कि ऐसे और केंद्र हो सकते हैं जिनकी हम पहचान नहीं कर पाए।’’ अमेरिका के खुफिया विभाग में काम कर चुके और समूह को परामर्श देने वाले एंडर्स कोर ने बताया कि करीब 40 प्रतिशत स्थानों के बारे में पहले कुछ नहीं बताया गया।

मानवाधिकार समूहों का सामान्य आकलन है कि चीन में 10 लाख से अधिक उइगरों और अन्य मुस्लिम तुर्किक जातीय समूहों के सदस्यों को हिरासत में लिया गया। एशिया संबंधी मामलों के लिए पेंटागन के शीर्ष अधिकारी रैंडल श्राइवर ने कहा कि मई में यह आंकड़ा 30 लाख लोगों के आसपास था जो बताए गए आंकड़े से कहीं अधिक है। 

टॅग्स :चीनअमेरिकासंयुक्त राष्ट्रपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल