लाइव न्यूज़ :

यूगांडा के राष्ट्रपति ने छठी बार जीता चुनाव, विपक्ष ने धांधली का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: January 17, 2021 11:00 IST

Open in App

कंपाला, 17 जनवरी (एपी) युगांडा के निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने चुनाव में छठी बार जीत हासिल की। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा तथा इसके साथ ही चार दशक से चल रहे उनके शासन का विस्तार होगा। हालांकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी बॉबी वाइन ने चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप लगाते हुए इन्हें खारिज कर दिया।

अधिकारी भी हालांकि स्पष्ट रूप से यह नहीं बता पाए कि इंटरनेट ठप होने के बीच चुनाव परिणाम किस प्रकार एकत्रित किए गए।

निवार्चन आयोग ने कहा कि मुसेवेनी को 58 फीसदी मत मिले तथा वाइन को 34 फीसदी मत मिले। 76 वर्षीय मुसेवेनी ने सबसे पहले 1986 में पदभार संभाला था।

दूसरी ओर वाइन ने जीत का दावा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि सैनिकों ने उनके घर को हर ओर से घेर लिया है तथा उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

इस पूर्वी अफ्रीकी देश में चुनाव पूर्व भयंकर हिंसा हुई थी। वाइन तथा अन्य उम्मीदवारों को मारा पीटा गया और प्रताड़ित किया गया। इसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

मुसेवेनी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरे खयाल से यह 1962 के बाद सबसे अधिक ईमानदारी से लड़ा गया चुनाव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना