लाइव न्यूज़ :

युगांडा: हमले में पूर्व सेना प्रमुख घायल, बेटी की मौत

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:51 IST

Open in App

कम्पाला, एक जून (एपी) युगांडा में पूर्व सेना प्रमुख की कार पर मंगलवार तड़के हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां दागीं। इस घटना में पूर्व सेना प्रमुख घायल हो गए जबकि उनकी बेटी और चालक की मौत हो गई।

सेना की प्रवक्ता ब्रिगेडियर फ्लाविया बिकवासो ने बताया कि युगांडा की राजधानी कम्पाला के उपनगर में स्थित घर के पास ही जनरल कटुम्बा वमाला पर हमला किया गया। युगांडा सरकार में मंत्री रहे वमाला का हाथ जख्मी हुआ है।

उन्होंने इस हमले में वमाला की बेटी और उनके कार चालक की मौत की पुष्टि की। वहीं, युगांडा की पुलिस ने हमले को लेकर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

स्थानीय प्रसारक एनबीएस के मुताबिक, कई बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने भीड़ भरी सड़क पर वमाला की कार को रोका और कम से कम सात गोलियां चलाईं।

घटनास्थल की वीडियो क्लिप में पूर्व सेना प्रमुख के कपड़े खून से सने नजर आ रहे हैं और वह अस्पताल ले जाने के लिए मदद की गुहार लगाते दिख रहे हैं।

अस्पताल में भर्ती वमाला ने कहा कि वह खतरे से बाहर हैं।

उन्होंने कहा, '' बुरे लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। ईश्वर ने मुझे दूसरा अवसर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक