लाइव न्यूज़ :

यूएई के शीर्ष राजनयिक ने पाकिस्तान पर वीजा प्रतिबंध की बात स्वीकार की

By भाषा | Updated: December 21, 2020 15:37 IST

Open in App

दुबई, 21 दिसंबर (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के लोगों पर वीजा प्रतिबंध संबंधी बात पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार की।

यूएई की सरकारी संवाद समिति ‘डब्ल्यूएएम’ ने बताया कि अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयन ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष के साथ बैठक के बाद ‘‘कोविड-19 संक्रमण के कारण वीजा जारी करने पर लागू हालिया प्रतिबंध के अस्थायी होने’’ पर जोर दिया।

हालांकि उन्होंने वीजा निलंबन के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

ऐसा बताया जा रहा है कि यूएई ने लेबनान, केन्या, ईरान, सीरिया, अफगानिस्तान और यमन जैसे एक दर्जन मुस्लिम बहुल देशों पर ऐसे समय में प्रतिबंध लगाए हैं, जब इजराइल के साथ संबंधों को सामान्य करने संबंधी समझौते के बाद इजराइली पासपोर्ट पर लोग देश में आ रहे हैं।

दुबई स्थित ‘अरेबियन नाइट्स टूअर्स’ के ट्रेवल एजेंट सईद मोहम्मद ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान और पश्चिम एशिया के अन्य देशों के परिवारों को वीजा संबंधी मंजूरी मिलने की दर में पिछले कुछ सप्ताह में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इन देशों से अकेले आने की इच्छा रखने वालों और युवाओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही। इसके कारण अटकलें लगाई जा रही है कि इस प्रतिबंध का संबंध सुरक्षा या वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी लोगों के देश में रुकने संबंधी चिंताओं से हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि यूएई में विदेशियों की संख्या स्थानीय लोगों से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना