लाइव न्यूज़ :

संयुक्त अरब अमीरात मंगल व बृहस्पति के बीच क्षुद्रग्रह को लक्षित कर अंतरिक्ष यान भेजेगा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:39 IST

Open in App

दुबई, पांच अक्टूबर (एपी) संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रह्मांड की उत्पत्ति के संबंध में आंकड़े एकत्र करने के लिए मंगल और बृहस्पति के बीच एक क्षुद्रग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजने की योजना की मंगलवार को घोषणा की। यह तेल के मामले में समृद्ध देश के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की नवीनतम परियोजना है।

इस मिशन के सफल हो जाने पर संयुक्त अरब अमीरात यूरोपीय संघ, जापान और अमेरिका के विशिष्ट क्लब में शामिल हो जाएगा जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

अंतरिक्ष यान की बैटरी जब तक चार्ज रहेगी, तब तक यान क्षुद्रग्रह की संरचना के संबंध में पृथ्वी पर जानकारी भेजता रहेगा। इस परियोजना के तहत 2028 में प्रक्षेपण और 2033 में लैंडिंग (उतरने) का लक्ष्य है। पांच साल की यात्रा में अंतरिक्ष यान करीब 3.6 अरब किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अंतरिक्ष एजेंसी की अध्यक्ष तथा राज्य मंत्री सारा अल-अमीरी ने कहा कि इस पर अभी विचार किया जा रहा है कि अमीरात कौन सी जानकारी एकत्र करेगा। लेकिन यह मिशन चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि अंतरिक्ष यान सूर्य के पास और उससे दूर दोनों स्थानों की यात्रा करेगा।

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि वह इस परियोजना के लिए कोलोरैडो विश्वविद्यालय में वायुमंडलीय विज्ञान और भौतिकी प्रयोगशाला के साथ साझेदारी करेगी। एजेंसी ने इस पर आने वाली लागत के बारे में बताने से इनकार किया। अल-अमीरी ने कहा कि इस बारे में अभी विचार किया जा रहा है कि अंतरिक्ष यान से कौन उपकरण भेजे जाएं।

इस परियोजना से पहले संयुक्त अरब अमीरात ने फरवरी में अपने एक अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया था। वह यान एक कार के आकार का था और उसे तैयार करने और प्रक्षेपण पर करीब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का खर्च आया। क्षुद्रग्रह मिशन की चुनौतियों को देखते हुए इस पर अधिक लागत आने की संभावना है।

अमीरात की योजना 2024 में चंद्रमा पर एक मानव रहित अंतरिक्ष यान भेजने की भी है। उसने 2117 तक मंगल ग्रह पर एक मानव कॉलोनी बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब