लाइव न्यूज़ :

फ्रांस से 80 राफेल युद्धक विमान खरीदेगा यूएई

By भाषा | Updated: December 3, 2021 17:37 IST

Open in App

नीस (फ्रांस), तीन दिसंबर (एपी) फ्रांस का कहना है कि संयुक्त अरब अमीरात ने 16 अरब यूरो की लागत से फ्रांस में निर्मित 80 राफेल युद्धक विमान खरीदा है।

अमीरात के अधिकारियों ने इस सौदे की अभी पुष्टि नहीं की है।

फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने इसे निर्यात के लिए सबसे बड़ा हथियार सौदा बताया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों खाड़ी देशों के दो दिवसीय दौरे के पहले चरण में अमीरात पहुंचे हैं।

यूरोपीय संघ की अध्यक्षता ग्रहण करने के एक महीने पहले मैक्रों संयुक्त अरब अमीरात, कतर और सऊदी अरब के दौरे पर हैं। 2022 में फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव भी होने वाले हैं जिसमें मैक्रों दूसरा कार्यकाल हासिल करने का प्रयास करेंगे।

अमीरात को फ्रांस के लड़ाकू विमान बेचने के सौदे पर पेरिस और अबु धाबी के बीच करीब एक दशक से वार्ता चल रही थी और ऑस्ट्रेलिया द्वारा 12 फ्रांसीसी पनडुब्बियों का 66 अरब डॉलर का सौदा रद्द करने के बाद इस सौदे से फ्रांस के रक्षा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मिंदगी ! पीएम शरीफ 40 मिनट तक इंतज़ार करने के बाद पुतिन-एर्दोगन मीटिंग में घुसे, VIDEO

क्रिकेट"मैं बिहार से हूँ": यूएई के खिलाड़ियों की स्लेजिंग पर वैभव सूर्यवंशी का ज़बरदस्त जवाब

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

क्रिकेटसूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी, भारत ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई को 234 रन से हराया

क्रिकेटIndia U19 vs United Arab Emirates U19: भारत ने यूएई को 234 रन से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंद में खेली 171 की पारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वनई टीम की घोषणा, सौरिन पारिख की जगह श्रीकांत अक्कापल्ली होंगे अध्यक्ष, देखिए पूरी कार्यकारिणी

विश्वEarthquake in Japan: 6.7 तीव्रता के भूकंप से हिली जापान की धरती, भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, दहशत में लोग

विश्वपाकिस्तान के टुकड़े क्या भला करेंगे?, 12 छोटे टुकड़ों में बांटना चाहते हैं आसिम मुनीर?

विश्वअगर ट्रंप अपनी नीति में बदलाव नहीं करते, तो भारत को खो देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगे?, सांसद सिंडी कमलागर डोव ने कहा- सबसे बेहतर दोस्त...

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया 'गोल्ड कार्ड' वीजा प्रोग्राम, अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए देने होंगे 10 लाख; जानें क्या है ये