लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की खराब होती स्थिति के कारण यूएई ने रविवार से भारत की यात्रा पर प्रतिबंध लगाए

By भाषा | Updated: April 22, 2021 20:19 IST

Open in App

दुबई, 22 अप्रैल संयुक्त अरब अमीरात ने कोरोना वायरस की खराब होती स्थिति को देखते हुए रविवार से दस दिनों के लिए भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को मीडिया में आई खबरों में दी गई।

‘गल्फ न्यूज’ ने खबर दी कि यात्रा प्रतिबंध शनिवार 24 अप्रैल की रात 11 बजकर 59 मिनट से प्रभावी हो जाएगा और दस दिनों बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।

खबर में कहा गया है कि पिछले 14 दिनों में भारत से गुजरे नागरिकों को भी यूएई में आने की अनुमति नहीं होगी।

बहरहाल, वहां के लिए प्रस्थान करने वाले विमान चलते रहेंगे।

इसमें बताया गया कि यूएई के नागरिकों, राजनयिक पासपोर्ट धारक और सरकारी प्रतिनिधिमंडल को उपरोक्त शर्तों से छूट दी गई है।

‘खलीज टाइम्स’ के मुताबिक एमिरेट्स, इत्तिहाद, फ्लाई दुबई और एअर अरबिया के वेबसाइट के माध्यम से यूएई से भारत जाने वाले विमानों की बुकिंग रोक दी गई है।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए यूईए से पहले भी कई देशों ने भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण के 3,14,835 नए मामले सामने आए जो दुनिया में एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला