लाइव न्यूज़ :

यूएई ने भारत समेत 15 देशों से डब्ल्यूएचओ स्वीकृत टीके लगवा चुके लोगों को वापसी की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:55 IST

Open in App

दुबई, 10 सितंबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने शुक्रवार को कहा कि वह 12 सितंबर से भारत समेत उन 15 देशों से लोगों की वापसी की अनुमति देगा जिन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा स्वीकृत कोविड-19 टीके लगवाये हैं और वैध वीजा धारक हैं। पहले इन देशों को निलंबित सूची में रखा गया था।

राष्ट्रीय आपात संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनसीईएमए) ने एक ट्वीट में आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि लौट सकने वाले लोगों में वे भी शामिल हैं जो विदेश में छह महीने से अधिक समय तक रहे।

बयान में कहा गया, ‘‘यूएई पूरी तरह टीका लगवा चुके (डब्ल्यूएचओ स्वीकृत टीका) वैध प्रवास वीजा धारकों को 12 सितंबर, 2021 से वापसी की अनुमति देता है जिनमें वे भी शामिल हैं जो छह महीने से अधिक समय तक विदेश में रहे।’’

यह निर्णय भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जांबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, सियेरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और अफगानिस्तान से आने वाले यात्रियों के लिए लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला