लाइव न्यूज़ :

जापान में आया 25 साल का सबसे शक्तिशाली तूफान जेबी, आठ लोगों की हुई मौत

By भाषा | Updated: September 5, 2018 09:21 IST

Typhoon Jebi Strongest Storm to hit Japan Updates:पश्चिमी जापान में दोपहर में 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती तूफान जेबी आया। यह इलाका इस साल गर्मी में हुई भयावह बारिश से अभी उबर ही रहा है।

Open in App

तोक्यो, पाँच सितंबर: जापान में मंगलवार (चार सितंबर) को 25 साल का सबसे शक्तिशाली तूफान आया। देश में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण अभी तक आठ लोग मारे गये हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

तेज हवाओं ने मकानों की छतों को उड़ा दिया, पुलों पर खड़े ट्रक पलट गये और ओसाका खाड़ी में खड़े टैंकर जहाज को भी वह अपने साथ उड़ा ले गयीं।

टैंकर के एक पुल से टकराने और पुल को पहुंची क्षति के कारण कंसाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुख्य द्वीप से कट गया। इस कारण करीब 3,000 लोग फंस गये हैं।

हवाई अड्डे का कहना है कि वह पुल को पहुंची क्षति का आंकलन कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यात्री कब अपने गंतव्य पर रवाना हो सकते हैं।

तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण हवाई अड्डे पर पानी भर गया और कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

पश्चिमी जापान में दोपहर में 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती तूफान जेबी आया। यह इलाका इस साल गर्मी में हुई भयावह बारिश से अभी उबर ही रहा है।

प्रधानमंत्री शिन्जो आबे ने लोगों से जल्द से जल्द जगह खाली करने की अपील की और अपनी सरकार से निवासियों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया।

मौसम एजेंसी के प्रमुख अनुमानकर्ता रयुता कुरोरा ने बताया कि जेबी अपने केन्द्र से 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है।

यह 1993 के बाद से आया सबसे भीषण तूफान है।

टॅग्स :जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा