लाइव न्यूज़ :

जापान की राजधानी तोक्यो में आया शक्तिशाली तूफान, बिजली-परिवहन ठप, भारी तबाही

By भाषा | Updated: September 9, 2019 10:31 IST

स्थानीय मीडिया के अनुसार तोक्यो में लगभग 2,90,000 घरों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई, जबकि शिजुओका में कम से कम 10 घर क्षतिग्रस्त हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्दे चिबा और कनगावा इलाकों में करीब 5,000 लोगों को वहां से हटने का आदेश दिया गया है। तूफान ‘फैक्शई’ के दौरान हवाओं की गति 216 किलोमीटर (134 मील) प्रति घंटे तक रही।

जापान की राजधानी तोक्यो व उसके आसपास के क्षेत्र में सोमवार को सुबह तेज हवाओं और बारिश के साथ आये शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचायी।

तूफान की वजह से हजारों लोगों को उन इलाकों से निकलने की चेतावनी दी गई है।

तूफान के कारण बड़े इलाके में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई और परिवहन व्यवस्था बाधित हो गयी है।

तूफान ‘फैक्शई’ के दौरान हवाओं की गति 216 किलोमीटर (134 मील) प्रति घंटे तक रही। तूफान ने तोक्यो की खाड़ी से गुजरने के बाद राजधानी से पूरब में स्थित चिबा को सुबह चपेट में ले लिया।

जापानी प्रसारक एनएचके ने अपने ट्वीट में बताया कि चिबा और कनगावा इलाकों में करीब 5,000 लोगों को वहां से हटने का आदेश दिया गया है।

अधिकारियों ने 3,90,000 से अधिक लोगों को आगाह किया है क्योंकि बारिश और हवा का स्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, लगभग 2,90,000 घरों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई, जबकि शिजुओका में कम से कम 10 घर क्षतिग्रस्त हो गए। 

टॅग्स :जापानभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा