लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में एक भारतीय को इंडोनेशियाई महिला के साथ छेड़खानी करने के जुर्म में दो साल की कैद

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:43 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 15 दिसंबर सिंगापुर में 44 वर्षीय एक भारतीय को इंडोनेशियाई घरेलू सहायिका के साथ छेड़खानी करने के जुर्म में मंगलवार को दो साल की कैद और दो बार बेंत मारने की सजा सुनायी गयी।

यहां स्थानीय निवासी सेतु सेल्वाराज ने कोविड-19 (अस्थायी उपाय) अधिनियम के तहत अपराधों को लेकर 13 सप्ताह की कैद की सजा काटी । उसे अगस्त, 2020 में दोषी ठहराया गया था।

द स्ट्रेट टाईम्स ने खबर दी है कि छह जून को शाम करीब आठ बजे सेल्वराज बुकित पंजांग कॉफी शॉप पर था और उसने 37 साल की एक महिला से (जबरन) मित्रवत होने का प्रयास किया था। महिला कॉफी शॉप से अपने नियोक्ता के अपार्टमेंट जा रही थी।

उप सार्वजनिक अभियोजक शाना पून ने कहा, ‘‘ वह महिला का पीछा कर रहा था और उसने उससे उसका नाम पूछा एवं मोबाइल नंबर मांगा। महिला ने आरोपी को अपना नाम बताया और कहा कि उसके पास मोबाइल नहीं है। उसके बाद वह अपने नियोक्ता के अपार्टमेंट की ओर बढ़ने लगी।’’

अखबार के अनुसार, दोनों जब अपार्टमेंट में खाली जगह पहुंचे तब सेल्वाराज ने महिला का दाहिना हाथ पकड़ लिया और उसका रास्ता रोका ताकि वह सीढ़ियों पर न चढ़ सके।

अदालत को बताया गया कि महिला किसी तरह अपने आप को मुक्त कराकर सीढी पर दौड़कर भागी। सेल्वाराज ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ कर जबरन गले लगा लिया। बुरी तरह डर गयी महिला ने शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर एक पुलिस अधिकारी वहां पहुंचा और उसे छु़ााया।

सेल्वाराज को गिरफ्तार कर लिया गया।

जिला जज मार्विन बे ने मंगलवार को कहा ‘‘विदेशी घरेलू कामगार संवेदनशील वर्ग से होते हैं और उन्हें यौन शोषण से बचाना महत्वपूर्ण है। यह तो अच्छा हुआ कि वहां पुलिस अधिकारी ने पहुंच कर सब देखा और सीधे हस्तक्षेप किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला