लाइव न्यूज़ :

कैंसर मरीजों के लिए केश दान करने वाला सबसे छोटा दानदाता बना दो साल का भारतीय

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:09 IST

Open in App

दुबई, पांच फरवरी कैंसर मरीजों के लिए केश दान करके दो साल का भारतीय बच्चा संयुक्त अरब अमीरात में सबसे कम उम्र का दानदाता बन गया है।

गल्फ न्यूज में आयी खबर के अनुसार, दो साल 10 महीने का तक्ष जैन केश दान करने के लिए ‘फ्रेंड्स ऑफ कैंसर पेशंट्स’ में पंजीकरण कराने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा है।

उसकी मां नेहा जैन ने बताया कि तक्ष ने अपनी बहन से प्रेरित होकर ऐसा किया है। तक्ष की बड़ी बहन ने 2019 में कैंसर मरीजों के लिए अपना केश दान किया था।

जैन ने कहा, ‘‘मेरा बेटा सारी बातें सुनता था और फिर हमसे कहने लगा कि वह भी अपनी बहन की तरह अपने केश दान करना चाहता है। मुझे बहुत अच्छा लगा और मैंने उसके केश लंबे करने शुरू कर दिए।’’

उन्होंने कहा कि दान करने से पहले हम तक्ष के केश थोड़े और लंबे करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक