दो साल की उम्र में बनी इस प्रतिष्ठित संस्था की सदस्य, IQ ऐसा की बड़े-बड़े नामचीन भी नहीं टिकते आसपास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2021 14:13 IST2021-05-30T14:13:33+5:302021-05-30T14:13:33+5:30

अमेरिका में एक दो साल की बच्ची ने कमाल कर दिया है। बच्ची का आईक्यू बड़े-बड़े नामचीन लोगों के आईक्यू को भी मात देता है। बच्ची को मेन्सा की सदस्यता दी गई है।

two year old girl became the youngest member of Mensa | दो साल की उम्र में बनी इस प्रतिष्ठित संस्था की सदस्य, IQ ऐसा की बड़े-बड़े नामचीन भी नहीं टिकते आसपास

काशे का आईक्यू लेवल 146 है।

Highlightsकाशे ने मेन्सा के आईक्यू टेस्ट में 146 का स्कोर हासिल कियाकाशे की स्थिति को देखते हुए मनोचिकित्सक के पास ले गए थे परिजनमेन्सा का सदस्य बनने के लिए 98 फीसद का स्कोर जरूरी

अमेरिका में एक दो साल की बच्ची ने कमाल कर दिया है। बच्ची का आईक्यू बड़े-बड़े नामचीन लोगों के आईक्यू को भी मात देता है। बच्ची को मेन्सा की सदस्यता दी गई है। इस प्रतिष्ठित संस्था की सदस्य बनने वाली बच्ची सबसे कम उम्र की अमेरिकी है। 

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहने वाली काशे क्वेस्ट सिर्फ आयु में ही दो साल की है, लेकिन अपने आईक्यू से काशे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। काशे का आईक्यू लेवल 146 है। दुनिया में आईक्यू का यह स्तर शानदार समझा जाता है। यहां तक की दिमाग की दुनिया में जिन लोगों का नाम है कई बार उनका आईक्यू लेवल भी इस स्तर का नहीं होता है। 

सवाल पूछने की प्रवृत्ति

दो साल की बच्ची अमेरिका के सभी राज्यों और उनकी पहचान आसानी से कर लेती है। उसके पिता डेवोन अठवाल ने सीएनएस को बताया कि वह अपने आसपास की चीजों को जानना चाहती है और लगातार सवाल पूछती रहती है। उन्होंने बताया कि उसकी प्रवृत्ति काफी जिज्ञासु है। चीजों के बारे में जानने के बाद वह उसे याद कर लेती है। 

मनोचिकित्सक को भी दिखाया

उसके माता-पिता ने कहा कि उसका भाषा कौशल बहुत ही तेजी से विकसित हुआ। इस कारण उन्हें डर भी लगा था। यही कारण था कि वे काशे की स्थिति को देखते हुए उसे एक मनोचिकित्सक के पास भी लेकर गए थे। 

ऐसे समझिए मेन्सा को 

ऑस्ट्रेलिया के बैरिस्टर रलैंड बेरिल और लैंसलॉट लियोनेल वेयर ने 1946 में मेन्सा की स्थापना की गई थी। इसे इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड के लिंकन कॉलेज में शुरू किया गया। इसका सदस्य बनने के लिए विशिष्ट आईक्यू परीक्षणों में 98 फीसद या उससे अधिक का स्कोर करना होता है। 

Web Title: two year old girl became the youngest member of Mensa

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे