लंदन में मकान में आग लगने से दो महिलाओं, दो बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: November 19, 2021 17:13 IST2021-11-19T17:13:40+5:302021-11-19T17:13:40+5:30

Two women, two children killed in house fire in London | लंदन में मकान में आग लगने से दो महिलाओं, दो बच्चों की मौत

लंदन में मकान में आग लगने से दो महिलाओं, दो बच्चों की मौत

लंदन, 19 नवंबर (एपी) यहां एक मकान में आग लगने से दो महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

लंदन अग्निश्मान सेवा ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार की शाम दक्षिण-पूर्वी लंदन के बेक्सलेहीथ क्षेत्र में हुई। इसने कहा कि लगभग छह दमकल गाड़ियां और लगभग 40 दमकलकर्मी घटनास्थल पर भेजे गए।

इसने कहा कि दमकलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर मकान के ऊपरी तल से चार लोगों को निकाला, लेकिन इन सभी चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

दमकल सेवा के पहुंचने से पहले मकान से बाहर निकलने में सफल रहे एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया।

लंदन के महौपार साकिब खान ने कहा कि यह ‘‘हृदयविदारक’’ खबर है।

अग्निश्मान सेवा ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two women, two children killed in house fire in London

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे