फ्रांस की पहली महिला राष्ट्रपति बनना चा रही दो महिला नेताओं ने प्रचार अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: September 12, 2021 21:51 IST2021-09-12T21:51:02+5:302021-09-12T21:51:02+5:30

Two women leaders looking to become the first female president of France launch campaign | फ्रांस की पहली महिला राष्ट्रपति बनना चा रही दो महिला नेताओं ने प्रचार अभियान शुरू किया

फ्रांस की पहली महिला राष्ट्रपति बनना चा रही दो महिला नेताओं ने प्रचार अभियान शुरू किया

पेरिस, 12 सितंबर (एपी) फ्रांस की पहली महिला राष्ट्रपति बनना चाह रही दो महिला नेताओं ने रविवार को अपना-अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया।

धुर दक्षिणपंथी नेशनल रैली पार्टी की मरीन ले पेन और पेरिस की सोशलिस्ट पार्टी की महापौर एनी हिडालगो ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने-अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस तरह वे अगले राष्ट्रपति पद के चुनाव में मौजूदा मध्यमार्गी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को चुनौती देने वाले उम्मीदवारों में शामिल हो गई हैं।

दक्षिणपंथी खेमे से भी कई दावेदार हैं जिसमें वलीरी पेक्रीज और ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार भी हैं। हिडालगो 2014 से फ्रांस की राजधानी पेरिस की महापौर हैं और उन्होंने सोशलिस्ट पार्टी से दावेदारी पेश की है। हिडालगो ने कहा, ‘‘मैं चाहती हूं कि फ्रांस के सभी बच्चों को मेरी तरह ही समान अवसर मिले।’’

हिडालगो के माता-पिता स्पेन के रहने वाले थे और उन्होंने तानाशाह फ्रांसिस्को फ्रांको के शासनकाल में फ्रांस में शरण ली थी। फ्रांस की दक्षिणपंथी पार्टी की 53 वर्षीय नेता ले पेन ने फेजस शहर से अपने प्रचार अभियान का आगाज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two women leaders looking to become the first female president of France launch campaign

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे