लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान की राजधानी में बंदूकधारियों के हमले में दो महिला न्यायाधीशों की मौत

By भाषा | Updated: January 17, 2021 15:39 IST

Open in App

काबुल, 17 जनवरी (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बंदूधारियों ने एक कार पर गोलीबारी की जिसमें अफगानिस्तान की हाईकोर्ट में कार्यरत दो महिला न्यायाधीशों की मौत हो गई और कार चालक घायल हो गया।

कतर में अफगान सरकार के अधिकारियों और तालिबान के बीच जारी शांति वार्ता के दौरान काबुल में हुआ यह ताजा हमला है।

अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता अहमद फहीम काविम ने बताया कि हमले में मारी गईं महिलाएं न्यायाधीश थीं, जो हाईकोर्ट में कार्यरत थी, लेकिन उन्होंने उनके नाम नहीं बताए।

अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि इस हमले के पीछे तालिबान का हाथ नहीं है।

अफगानिस्तान सरकार ने हालिया महीनों में हुईं हत्या की घटनाओं के लिए तालिबान को दोषी ठहराया है, जबकि तालिबान का आरोप है कि सरकार शांति प्रक्रिया को बाधित करने के लिए इस प्रकार की हत्याएं करा रही है।

राजधानी में शैक्षणिक संस्थानों पर हमले समेत हालिया कुछ महीने में हुए हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है। शैक्षणिक संस्थानों पर हमले में 50 लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला