लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में इन दो केमिस्ट्री प्रोफेसरों को किया गया गिरफ्तार, बना रहे थे विश्वविद्यालय में नशीली दवा

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 18, 2019 13:55 IST

हेन्डर्सन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों टेरी डेविड बेटमैन और ब्रैडले एलेन रॉलैंड को शुक्रवार को मेथामफेटामाइन को बनाने और ड्रग पैराफर्नेलिया का उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Open in App

अमेरिका में रसायन विज्ञान के दो प्रोफेसरों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों प्रोफेस एक अलग किस्म का ड्रग बना रहे थे जोकि इस समय अमरिका में गैरकानूनी माना गया है। दरअसल, अरकंसस कॉलेज के दो रसायन विज्ञान के प्रोफेसरों को मेथ बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

क्लार्क काउंटी शेरिफ के कार्यालय का कहना है कि हेन्डर्सन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों टेरी डेविड बेटमैन और ब्रैडले एलेन रॉलैंड को शुक्रवार को मेथामफेटामाइन को बनाने और ड्रग पैराफर्नेलिया का उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे दोने रविवार को जेल में थे या नहीं। इस संबंध में जेल के एक अधिकारी ने कहा कि वह इस बारे में जानकारी नहीं दे सकते हैं। अर्कडेल्फिया स्थित स्कूल की एक प्रवक्ता टीना हॉल का कहना है कि बेटमैन और रोलैंड 11 अक्टूबर से प्रशासनिक अवकाश पर हैं।

उनका कहना है कि तीन दिन पहले, पुलिस ने परिसर के विज्ञान केंद्र में एक रासायनिक गंध की रिपोर्ट की जांच की थी। वह कहती हैं कि एक कंपनी द्वारा हवा को साफ करने के बाद इमारत को 29 अक्टूबर को फिर से खोला गया है।

आपको बता दें कि मेथमफेटामाइन का उपयोग एक उत्तेजक दवा को रूप में किया जाता है। यह ड्रग अमेरिका में गैर कानूनी है। नशे के लत वाली इस दवा के नाम बर्फ, मेथ, गति, क्रैंक, क्वार्ट्ज और क्रिस्टल हैं। इसे अमेरिका में 'गरीबों की कोकीन' कहा जाता है। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा