लाइव न्यूज़ :

ओमान की खाड़ी में यूएई के दो जहाजों ने नियंत्रण खोने की ‘चेतावनी’ भेजी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:39 IST

Open in App

दुबई, तीन अगस्त (एपी) संयुक्त अरब अमीरात के तट के करीब से दो जहाजों ने मंगलवार को अज्ञात परिस्थितियों में जहाज का नियंत्रण खोने की चेतावनी जारी की। अधिकारियों ने कहा कि वे घटनाक्रम का पता लगा रहे हैं।

अभी तक स्पष्ट नहीं है कि ओमान की खाड़ी में फुजारियाह तट के नजदीक क्या हो रहा है। मरीनट्रैफिक डॉट कॉम के मुताबिक दो पोत- तेल टैंकर जिसे गोल्डन ब्रिलियट कहते हैं और डामर ढोने वाले पोत कामधेनु ने स्वचालित पहचान प्रणाली ट्रैकर से संदेश भेजा कि पोत ‘‘उनके नियंत्रण में नहीं है। इसका अभिप्राय होता है कि पोत की ईंधन प्रणाली खराब हो गई है और वह आगे नहीं बढ़ सकता।

फ्लाइट रडार24 डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक जहां पर पोत हैं, उसके ऊपर से ओमान रॉयल एयरफोर्स का समुद्री गश्ती विमान एयरबस सी-295एमपीए उड़ रहा था। इलाके में तैनात अमेरिकी नौसेना के पांचवे बेड़े ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। यूएई की सरकार ने भी तत्काल घटना की पुष्टि नहीं की है।

यह घटना ओमान के तट के करीब इजराइली अरबपति से जुड़े तेल टैंकर को ड्रोन से निशाना बनाने के कुछ दिनों बाद हुई है। उस घटना में चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?