उत्तरी सीरिया में तुर्की के दो सैनिक मारे गए

By भाषा | Updated: July 25, 2021 14:49 IST2021-07-25T14:49:16+5:302021-07-25T14:49:16+5:30

Two Turkish soldiers killed in northern Syria | उत्तरी सीरिया में तुर्की के दो सैनिक मारे गए

उत्तरी सीरिया में तुर्की के दो सैनिक मारे गए

इस्तांबुल, 25 जुलाई (एपी) तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उत्तरी सीरिया में एक हमले में उसके दो सैनिकों की मौत हो गयी है।

मंत्रालय ने ट्वीट किया कि तुर्की के एक बख्तरबंद वाहन पर हमला किया गया जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।

यह हमला तुर्की सीमा और उत्तरी अलेप्पो शहर के बीच के क्षेत्र में शनिवार को हुआ। मंत्रालय ने बताया कि उसने जवाबी कार्रवाई में ‘‘आतंकी’’ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

बयान में यह नहीं बताया गया कि सैनिकों पर किसने हमला किया लेकिन हमलावर को ‘‘आतंकवादी’’ कहा गया है। तुर्की सीरियाई कुर्द मिलिशिया पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स या वाईपीजी से लड़ रहा है। तुर्की उन्हें एक कुर्द समूह का विस्तार मानता है जिसने तुर्की में दशकों से विद्रोह छेड़ रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two Turkish soldiers killed in northern Syria

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे