लाइव न्यूज़ :

न्यू हैंपशायर के दो कस्बों में आधी रात के बाद वोट डालने की है परंपरा

By भाषा | Updated: November 3, 2020 15:22 IST

Open in App

डिक्सविले नॉच (अमेरिका), तीन नवंबर (एपी) न्यू हैंपशायर के दो छोटे समुदाय राष्ट्रपति चुनाव के लिये अपना मत आधी रात के बाद डालते हैं, इनमें से एक को तो इस परंपरा को निभाते हुए इस बार 60 साल हो जाएंगे।

कनाडा की सीमा के निकट डिक्सविले नॉच में नतीजे पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन के पक्ष में एक तरफा थे, जिन्हें कस्बे के पांच वोट मिले। यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर मिल्सफील्ड में बाइडेन के पांच मतों के मुकाबले डोनाल्ड ट्रंप ने 16 मत हासिल किये।

डिक्सविले नॉच में कस्बे के संचालक टॉम टिलोट्सन ने पिछले हफ्ते कहा कि आम तौर पर यहां बड़ा भोज होता है और मतदान देखने के लिये इस छोटी जगह पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी जुटते हैं। लेकिन इस बार कोविड-19 महामारी की वजह से यह संभव नहीं है। इस बार नवंबर 1960 में शुरू हुई परंपरा की 60वीं वर्षगांठ मनाना भी मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने कहा, “60 साल- और दुर्भाग्य देखिये, हम इसका जश्न भी नहीं मना सकते।”

आधी रात को मतदान करने वाले तीसरे समुदाय, हार्ट्स लोकेशन, ने कोरोना वायरस से जुड़े खतरों के मद्देनजर इस साल चुनावों से जुड़ी इस परंपरा को स्थगित कर दिया है। उसने मंगलवार को दिन में 11 बजे से शाम सात बजे तक मतदान का फैसला किया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?