लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सैन्य अभियान में दो आतंकवादी मारे गए

By भाषा | Updated: June 12, 2021 01:06 IST

Open in App

कराची, 11 जून पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में खुफिया से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को की गयी सैन्य कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए जबकि मुठभेड़ में एक सैनिक की भी मौत हो गयी।

पाकिस्तान की सेना के मीडिया विभाग ने एक बयान में बताया कि खरान जिले के हलमर्ग इलाके में सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया और इस दौरान फ्रंटियर कोर बलूचिस्तान के एक सैनिक की मौत हो गयी।

बयान में कहा गया, ‘‘हिंसा और आतंकवाद की विभिन्न घटनाओं में संलिप्त रहे दो आतंकवादी मारे गए और बड़ी मात्रा में हथियार, गोला बारूद बरामद किया गया।’’

आतंकवादी और अलगाववादी आए दिन बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी हमले करते हैं और सुरक्षा बलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हैं। इसी महीने की शुरुआत में अलग-अलग हमले में चार सैनिक मारे गए थे और आठ जवान घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला