लाइव न्यूज़ :

सेना की छापेमारी में दो आतंकवादी और चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

By भाषा | Updated: December 31, 2021 16:28 IST

Open in App

पेशावर (पाकिस्तान), 31 दिसंबर (एपी) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान के पास तालिबान के पूर्व गढ़ में दो आतंकवादी ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें चार सैनिक और दो आतंकवादी मारे गए। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सेना ने एक बयान में बताया कि उत्तर-पश्चिम में टांक जिले में पहला छापा मारा गया, जहां दो आतंकवादी मारे गए। दूसरा छापा उत्तरी वजीरिस्तान जिले में मारा गया, जहां चार सैनिकों मारे गए और एक आतंकवादी को पकड़ा गया।

सेना ने बताया कि दोनों ही ठिकानों से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।

सेना ने मारे गए सैनिकों और पकड़े गए आतंकवादी के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की।

उत्तरी वजीरिस्तान दशकों तक आतंकवादियों का गढ़ रहा है। पेशावर में दिसंबर 2014 में सेना द्वारा संचालित एक स्कूल पर हमले के बाद सेना ने इस क्षेत्र एक में व्यापक अभियान चलाया था।

उस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान ने ली थी, जिसमें 147 लोग मारे गए थे। मृतकों में अधिकतर बच्चे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला