लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई में दो संदिग्ध तालिबानी लड़ाके मारे गए

By भाषा | Updated: January 18, 2021 16:51 IST

Open in App

पेशावर, 18 जनवरी (एपी) उत्तर पश्चिम पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के एक पूर्व गढ़ पर सुरक्षा बलों ने सोमवार को कार्रवाई की और तालिबान लड़ाकों को मार गिराया। मारे गए इन लड़ाकों में एक के गत अक्टूबर में हुए उस हमले में शामिल होने का संदेह है जिसमें छह सैनिक मारे गए थे। यह जानकारी पाकिस्तान की सेना ने दी।

पाकिस्तान की सेना ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में की गई इस कार्रवाई में तीसरा संदिग्ध गिरफ्तार कर लिया गया। सेना ने कहा कि उसकी यह कार्रवाई गुप्तचर सूचना पर आधारित थी।

तीन महीने पहले क्षेत्र में हुए एक बम हमले में छह सैनिक मारे गए थे। सेना के इस बयान में और कोई जानकारी नहीं दी गई।

पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हाल के महीनों में अफगानिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्रों में सैनिकों पर हमले बढ़ा दिये हैं। इससे यह आशंका उत्पन्न हुई है कि आतंकवादी फिर से एकजुट हो रहे हैं।

उत्तर एवं दक्षिण वजीरिस्तान जिले स्थानीय एवं विदेशी आतंकवादियों के लिए मुख्य गढ़ हुआ करते थे। पाकिस्तानी सेना ने 2015 में कई अभियानों के बाद इस क्षेत्र को अपने नियंत्रण में किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना