लाइव न्यूज़ :

साइबर अपराध पर वैश्विक कार्रवाई के तहत दो संदिग्ध हैकर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 9, 2021 13:34 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ नवंबर (एपी) साइबर अपराध के खिलाफ विश्वव्यापी कार्रवाई के तहत ‘रैंसमवेयर’ हमलों के सिलसिले में दो संदिग्ध हैकरों को गिरफ्तार किया गया है जिनके साइबर हमलों से 5,000 कम्प्यूटर संक्रमित हुए थे। यूरोपोल ने सोमवार को यह घोषणा की।

रोमानियाई प्राधिकारियों ने गत सप्ताह इन दोनों को गिरफ्तार किया। उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ‘आरएविल’ नाम के रैंसमवेयर गिरोह ने फिरौती के जरिए करीब पांच लाख यूरो हासिल किए।

रैंसमवेयर एक तरह के दुष्ट सॉफ्टवेयर हैं जो तब तक कंप्यूटर प्रणाली तक उपयोक्ता की पहुंच रोक देते हैं जब तक वह उन्हें उनकी मांगी फिरौती नहीं देता।

यह गिरफ्तारियां 17 देशों के सामूहिक अभियान के तहत की गयी है जिसमें अमेरिका भी शामिल है।

डिप्टी अटॉर्नी जनरल लीजा मोनाको ने एक साक्षात्कार में कहा कि कि आने वाले दिनों और हफ्तों में आप और गिरफ्तारियां देखेंगे। अमेरिकी न्याय विभाग ने रैंसमवेयर हमलों से निपटने के लिए कई तरीके आजमाए हैं और वह इन हमलों को राष्ट्रीय सुरक्षा तथा अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला