लाइव न्यूज़ :

मध्य बगदाद में दो आत्मघाती बम विस्फोट, कम से कम 32 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 21, 2021 21:55 IST

Open in App

बगदाद, 21 जनवरी (एपी) राजधानी बगदाद के भीड़ भरे बाजार में बृहस्पतिवार को दो आत्मघाती बम विस्फोटों में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 110 अन्य घायल हुए हैं।

देश में समय पूर्व चुनाव कराने की योजना को लेकर उत्पन्न तनाव और आर्थिक संकट के बीच मध्य बगदाद के बाब अल-शरकी कॉमर्शियल क्षेत्र में यह आत्मघाती हमले हुए हैं।

अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन इराक के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि यह आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट का किया हुआ है।

इराक के स्वास्थ्य मंत्री हसन मोहम्मद अल-तामिमि ने बताया कि हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है जबकि 110 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में से कुछ ही हालत नाजुक है।

इराक की सेना ने पहले बताया था कि हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हुई है।

इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राजधानी में स्थित उसके सभी अस्पताल घायलों के इलाज में जुटे हैं।

संयुक्त ऑपरेशंस कमान के प्रवक्ता मेजर जनरल तहसीन अल-खफाजी ने बताया कि पहले आत्मघाती हमलावर ने भीड़ भरे बाजार में हमले से पहले चीख कर कहा कि वह बीमार है, इस कारण उसके आसपास काफी लोग एकत्र हो गए, फिर उसने विस्फोट किया। दूसरे हमलावर ने उसके तुरंत बाद स्वयं को बम से उड़ा लिया।

अल-खफाजी ने कहा, ‘‘यह आतंकवादी घटना है जिसे इस्लामिक स्टेट के स्लीपर सेल ने अंजाम दिया है।’’ उन्होंने कहा कि सैन्य अभियानों में मुंह की खाने के बाद इस्लामिक स्टेट अपना अस्तित्व जताना चाहता है।

बगदाद के भीड़भाड़ वाले बाजार में करीब तीन साल में पहली बार आत्मघाती हमला हुआ है। इससे पहले 2018 में तत्कालीन प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी द्वारा आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट पर जीत की घोषणा किए जाने के बाद इसी इलाके में आत्मघाती हमला हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!