लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में दो को आजीवन कारावास और 10 साल कैद की सजा

By भाषा | Updated: June 1, 2021 20:45 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, एक जून पाकिस्तान में बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास जबकि दूसरे व्यक्ति को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जमशेद मुबारक ने किशोरी के बलात्कार के मामले में मोहम्मद असलम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

पुलिस के अनुसार साल 2019 में सामने आए इस मामले में असलम पढ़ाई के बाद घर लौट रही अपनी पड़ोसी 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर लाहौर के फैक्टरी इलाके में स्थित अपने घर ले गया था।

पुलिस ने कहा, ''संदिग्ध ने बलात्कार करने से पहले पीड़िता को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाया। बलात्कार के बाद वह गर्भवती हो गई। मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि भी हुई।''

न्यायाधीश ने उसके खिलाफ पेश किये गए सबूतों के आधार पर उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

एक अन्य मामले में, लाहौर की सत्र अदालत ने सोमवार को एक व्यक्ति को पांच साल की बच्ची के बलात्कार के लिये 10 साल की सजा सुनाई।

पुलिस ने 2020 में नाबालिग लड़की के कथित बलात्कार के संदिग्ध लाहौर के निवासी मुबश्शिर अहमद को गिरफ्तार किया था। अहमद काहना में अपने इलाके में रहने वाली लड़की को बहला फुसलाकर नजदीक में एक निर्माणाधीन घर में ले गया था और उसके साथ बलात्कार किया था।

पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में आरोप सही साबित हुए।

अतिरिक्त जिला एव सत्र न्यायाधीश इफ्तिखार अहमद ने अभियोजन द्वारा गवाह , मेडिकल रिपोर्ट और आरोपी का कबूलनामा पेश किये जाने के बाद मुबश्शिर को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना