लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के बचाव दल से दो प्रमुख वकील अलग हुए

By भाषा | Updated: January 31, 2021 08:41 IST

Open in App

वाशिंगटन, 31 जनवरी (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई शुरू होने से महज करीब एक सप्ताह पहले उनके बचाव पक्ष दल से दो प्रमुख वकील अलग हो गए हैं। इस घटनाक्रम से परिचित दो अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दो प्रमुख वकीलों बुच बोवर्स और देबोराह बार्बियर के अलग होने के कारण बचाव पक्ष की रणनीति को लेकर अनिश्चय की स्थिति बन गई है।

सूत्रों के मुताबिक मामले की दिशा को लेकर मतभेद के कारण बुच और बार्बियर का अलग होने का फैसला परस्पर सहमति से लिया गया।

एक सूत्र ने बताया कि बचाव दल में अन्य वकीलों को शामिल किया जाएगा और एक या दो दिन में इस बारे में घोषणा की जाएगी।

ट्रंप पर आरोप है कि कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर हिंसक धावा बोलने के लिए उन्होंने भीड़ को उकसाया। इस मामले में आठ फरवरी से सुनवाई शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें