लाइव न्यूज़ :

डेनवर में हवा में दो विमानों की भिडन्त, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: May 13, 2021 08:25 IST

Open in App

डेनवर, 13 मई (एपी) अमेरिका में डेनवर शहर के समीप दो छोटे विमानों के बीच हवा में ही टक्कर हो गई, जिसमें एक विमान को बहुत क्षति पहुंची जबकि दूसरे विमान के पायलट को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए पैराशूट का इस्तेमाल करना पड़ा।

गनीमत यह रही कि कोई भी घायल नहीं हुआ।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और दक्षिण मेट्रो दमकल बचाव सेवा के अनुसार, दोनों विमान बुधवार को डेनवर उपनगर में एक छोटे क्षेत्रीय हवाईअड्डे पर उतरने की तैयारी कर रहे थे जब उनकी भिडन्त हो गई।

एरापाहोए काउंटी में शेरिफ के सहायक जॉन बार्टमैन ने कहा, ‘‘विमान में सवार सभी लोग ठीक हैं। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा, यह अविश्वसनीय था।’’

फेयरचाइल्ड मेट्रोलाइनर विमान में केवल पायलट ही सवार था और विमान को भारी नुकसान पहुंचने के बावजूद वह सुरक्षित उतर गया।

दूसरे विमान सिरस एसआर22 में पायलट और एक यात्री था और उन्होंने नीचे उतरने के लिए पैराशूट का इस्तेमाल किया।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने ट्वीट किया कि वह घटना की जांच के लिए दल भेज रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब