लाइव न्यूज़ :

दुबई में दो विमान टकराए, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:56 IST

Open in App

दुबई, 22 जुलाई (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई शहर में मुख्य हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार सुबह दो विमान आपस में टकरा गए, यद्यपि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपस में टकराए इन विमानों में से एक विमान एअरलाइन ‘फ्लाईदुबई’ का और दूसरा बहरीन स्थित एअरलाइन ‘गल्फ एअर’ का था।

फ्लाईदुबई ने एक बयान में कहा कि किर्गिस्तान जा रहा उसका बोइंग विमान ‘‘मामूली दुर्घटना’’ का शिकार हो गया और उसे अपने स्टैंड स्थल पर लौटना पड़ा। यात्री छह घंटे बाद एक अन्य उड़ान से अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

इसने कहा, ‘‘फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगी।’’ इसने कहा कि हादसे में विमान के पंख को क्षति पहुंची।

वहीं, गल्फ एअर ने कहा कि एक अन्य विमान की टक्कर से उसके एक विमान के पिछले हिस्से को नुकसान हुआ।

एअरलाइन ने कहा कि वह यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला