लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क में चाकूबाजी की घटनाओं में दो लोगों की मौत , दो घायल

By भाषा | Updated: February 14, 2021 08:40 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 14फरवरी (एपी) न्यूयॉर्क सिटी के सबवे (भूमिगत मार्ग) में चाकूबाजी की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अधिकारियों ने संवाददाताओं को बताया कि ये हमले शुक्रवार सुबह से शनिवार तड़के के बीच हुए।

अधिकारियों का मानना है कि जिन लोगों पर हमले हुए हैं वे बेघर थे।

पुलिस को संदेह है कि ये हमले एक ही व्यक्ति ने किए हैं और वह उसकी तलाश कर रही है। घटना की जांच के लिए पुलिसकर्मी सबवे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहे हैं।

शुक्रवार आधी रात को क्वीन्स में एक ट्रेन में एक शव पाया गया। उसके गले और शरीर पर चाकू के निशान थे। इसके दो घंटे बाद मैनहट्टन के एक सबवे में एक महिला का शव पाया गया। उस पर भी चाकू के निशान थे।

मैनहट्टन इलाके में ही 67 वर्षीय और 43 वर्षीय दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से वे पूरी सबवे प्रणाली में 500 अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब