मिनियापोलिस में गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत, आठ अन्य घायल: पुलिस

By भाषा | Updated: May 22, 2021 17:02 IST2021-05-22T17:02:33+5:302021-05-22T17:02:33+5:30

Two people killed, eight others injured in shootout in Minneapolis: police | मिनियापोलिस में गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत, आठ अन्य घायल: पुलिस

मिनियापोलिस में गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत, आठ अन्य घायल: पुलिस

मिनियापोलिस, 22 मई (एपी) अमेरिका के मिनियापोलिस नगर के मुख्य हिस्से में गोलीबारी की एक घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार सुबह दी।

पुलिस विभाग ने कई ट्वीट करके कहा कि जिन 10 व्यक्तियों को गोली लगी थी उनमें पांच पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इनमें से दो पुरुषों में मौत हो गई और अस्पताल में भर्ती एक अन्य व्यक्ति की हालत नाजुक बतायी गई है। पुलिस ने बताया कि घायल सात अन्य व्यक्तियों की हालत खतरे से बाहर है।

गिरफ्तारी के बारे में अभी तत्काल कोई घोषणा नहीं की गई है।

पुलिस प्रवक्ता जॉन एल्डर ने कहा कि गोलीबारी भीड़ में दो व्यक्तियों ने शुरू की। उनके बीच बहस हुई और उन्होंने बंदूक निकालकर गोलीबारी शुरू कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people killed, eight others injured in shootout in Minneapolis: police

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे