शिकागो में एक पार्टी में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, 13 अन्य घायल
By भाषा | Updated: March 15, 2021 08:30 IST2021-03-15T08:30:36+5:302021-03-15T08:30:36+5:30

शिकागो में एक पार्टी में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, 13 अन्य घायल
शिकागो (अमेरिका), 15 मार्च (एपी) अमेरिका के शिकागो में एक पार्टी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है और 13 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने संदेह जताया कि गिरोहों के बीच रंजिश के कारण यह गोलीबारी हुई।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता जोस जारा ने बताया कि कर्मी स्थानीय समयानुसार सुबह करीब चार बजकर 40 मिनट पर ‘टोनिंग कम्पनी’ पहुंचे, जहां गोलीबारी हुई थी। हताहत लोगों की उम्र 20 से 44 के बीच है।
दमकल विभाग के प्रवक्ता लैरी मेरिट ने ‘शिकोगा सन-टाइम्स’ को बताया कि घायलों में से सात की हालत गंभीर है। अन्य घायल अपने परिवार के साथ घर लौट चुके हैं।
‘द ट्रिब्यून’ ने बताया कि इमारत के अंदर एक महिला और एक पुरुष मृत मिले हैं। अधिकारियों ने मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
एक चिकित्सकीय जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों लोगों को सुबह चार बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित किया गया था।
मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन ने बताया कि जांचकर्ता गोलीबारी के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके से चार बंदूक भी बरामद हुई हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।